एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी

NULL

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात 11 बजे तंगधर सेक्टर में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, ‘भारतीय सुरक्षाबलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। शुक्रवार तड़के 4.30 बजे तक रूक-रूककर गोलीबारी होती रही।’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘नियंत्रण रेखा पार से की गई गोलीबारी में महिला घायल हो गई। महिला की पहचान नूर जहां के रूप में की गई है, जिस समय गोलीबारी हुई, वह अपने घर में थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।’

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।