पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा। मंगलवार को सुबह पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय जवानों ने भी  मुंहतोड़ जवाब दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू जिले के अरिना सेक्टर में हुई गोलीबारी का बीएसएफ ने भी ‘‘माकूल जवाब’’ दिया। बीएसएफ के उप निरीक्षक जनरल एस. पी. एस. संधू ने कहा, ‘‘आज सुबह, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बीएसएफ के गश्ती दल पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसका जम्मू के सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने माकूल जवाब दिया।’’
1662448760 jammu
बीएसएफ जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में भारत की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है। भारत और पाकिस्तान फरवरी 2020 में जम्मू-कश्मीर में सीमाओं के लिए नए सिरे से एक संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हुए थे। समझौते के तहत नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थानीय निवासियों ने खेती फिर से शुरू की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।