पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ में आईबी पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ में आईबी पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को रात नौ बजकर 35 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय सीमा

पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को रात नौ बजकर 35 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय सीमा (International border) के निकट अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।  
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रात नौ बजकर 35 मिनट पर हीरानगर सेक्टर की सतपाल सीमा चौकी पर आईबी के दूसरी तरफ से गोलीबारी की गई जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी शनिवार तड़के पौने तीन बजे तक जारी रही, लेकिन इस दौरान भारतीय पक्ष को किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। 
पुंछ जिले के दलहन में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में सेना के लिये सामान ढोने का काम करने वाले दो कुलियों- अलताफ हुसैन और मोहम्मद जैफ – के घायल होने के एक दिन बाद संघर्ष विराम उल्लंघन का यह नया मामला सामने आया है। 
अधिकारियों ने कहा कि दोनों कुली नूरकोट गांव के रहने वाले हैं और जब वे अग्रिम चौकी की तरफ जा रहे थे तभी पाकिस्तानी जवानों ने सीमा पार से गोलीबारी की,जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।