पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया 

NULL

जम्मू :  पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस घटना में भारत की ओर से किसी के हताहत होने या किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है।  रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार शाम को नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की। उन्होंने मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों पर निशाना साधा।

सूत्रों के मुताबिक, “हमारे जवानों ने मुस्तैदी से और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी शाम पांच बजे शुरू हुई और यह दो घंटे तक जारी रही।” इस क्षेत्र में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के दौरे से एक दिन पहले संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना हुई है।
गृह मंत्रालय की इस टीम ने शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों का दौरा किया था। टीम की शनिवार को राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी से सटे क्षेत्रों का दौरा करने की योजना है।

गृह मंत्रालय की यह टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों की समस्याएं जानने के लिए उनसे मुलाकात कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को पाकिस्तान की ओर से बार-बार की जा रही संघर्षविराम की घटनाओं का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।