पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में LOC पर चौकियों और गांवों को बनाया निशाना

पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार शाम पुंछ जिले में शाहपुर और करणी में मोर्टार से गोले दागे थे और

पाकिस्तानी सेना ने दो दिनों में दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित चौकियों और गांवों को निशाना बना कर गोलाबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब सवा तीन बजे, पाकिस्तान ने मेंढार सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। 
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और सीमा पार से होने वाली गोलाबारी में जानमाल को कोई नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार शाम पुंछ जिले में शाहपुर और करणी में मोर्टार से गोले दागे थे और गोलीबारी की थी, जिसपर भारतीय सैनिकों ने जोरदार जवाब दिया था। 

कश्मीर में दो मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर, 1 जवान शहीद

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी कई घंटों तक चली लेकिन हमारी ओर कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक इस साल पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का 2,000 से अधिक बार उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीय मारे गये और दर्जनों अन्य घायल हो गये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।