पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दागे मोर्टार, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दागे मोर्टार, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को संघर्ष विराम का

 पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें चार नागरिक घायल हो गए। 
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘20 जून 2020 को तड़के, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के रामपुर सेक्टर में एलओसी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी की ओर से हुई गोलीबारी में चार नागरिक घायल हुए हैं। 
प्रवक्ता ने बताया कि संघर्ष विराम की एक अन्य घटना में पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार दोपहर उरी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर मोर्टार दागे और गोलीबारी की। 
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने दोनों सेक्टरों में पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।