पाकिस्तान ने दिन में दो बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन , भारतीय सेना ने मुंहतोड़ दिया जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान ने दिन में दो बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन , भारतीय सेना ने मुंहतोड़ दिया जवाब

पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर

पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर दो बार संघर्ष विराम को उल्लंघन किया। 
रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आज शाम पांच बजकर 30 मिनट पर पुंछ जिले में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 
प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले आज सुबह करीब सात बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। 
इससे पहले एक सितंबर को भी पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।