जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले स्थित नियंत्रण रेखा पर मंगलवार की सुबह अकारण गोलीबारी कर

पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार की सुबह अकारण गोलीबारी कर मोर्टार दागे और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिसके बाद भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है।” इस बात की जानकारी सेना ने दी। 
कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू करते हुए पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में आज सुबह (मंगलवार को) लगभग 6.30 बजे नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। 
किस्तान को ओर से यह 12 घंटे से भी कम समय में दूसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है। कल (सोमवार) शाम लगभग 7.45 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के खारी करमारा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के लिए मोर्टार के साथ गहन गोलाबारी की थी। 

उपराज्यपाल द्वारा फैसला पलटने पर बोले केजरीवाल – LG साहिब के आदेश ने बहुत बड़ी समस्या पैदा कर दी है

गौरतलब है कि अब दोनों ओर से मनकोट सेक्टर में गोलीबारी हो रही है। इस तरह से होती गोलीबारी के बीच स्थानीय लोग अपने घरों के अंदर भय से कैद रहने को मजबूर हैं। एलओसी के पार से दागे गए गोलों से अक्सर नागरिक हताहत होते हैं और उनके घरों और कृषि क्षेत्रों को नुकसान पहुंचता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।