जम्मू-कश्मीर के राजौरी और कठुआ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और कठुआ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी और कठुआ जिले में गोलियां चलाई

पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय रेखा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना उकसावे के गोलियां चलाई और मोर्टार से गोले दागे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, इससे भारतीय पक्ष को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया,‘‘शनिवार को दोपहर बाद 12.30 बजे पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप बिना उकसावे के गोलियां चलाई और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी समुचित जवाबी कार्रवाई की।’’ उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी चल रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन की दूसरी घटना में पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरा नगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलियां दागीं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार दोपहर 12.30 बजे तक गोलियां चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।