पुंछ में LOC के पास पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, दो नागरिकों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुंछ में LOC के पास पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, दो नागरिकों की मौत

NULL

जम्मू :  जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने आज संघर्षविराम उल्लंघन कर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिला में नियंत्रण रेखा से सटी अग्रिम चौकियों एवं गांवों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे तथा गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय सेना पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान की तरफ से शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे फायरिंग शुरू हुई। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में मारे गए दोनों लोग पति-पत्नी बताए जा रहे हैं।

1555521381 ceasefirevoilation1

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी तथा सुबह साढ़े छह बजे पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटी भारतीय सेना की चौकियों पर मोर्टार दागे।

पाकिस्तान की ओर से जून माह में संघर्षविराम की 23 घटनाएं, पाकिस्तान के विशेष दस्ते का एक हमला और घुसपैठ की दो घटनाएं हुई हैं, जिनमें तीन जवान शहीद होने के साथ चार लोगों की मौत हो गयी थी तथा 12 अन्य घायल हो गये थे।

1555521382 ceasefirevoilation2

Source

पिछले साल भारतीय सेना ने हिजबुल आतंकवादी बुरहान वानी को मार गिराया था तभी से घाटी का माहौल बेहद ही तनावपूर्ण है। वहीं बुरहान के मरने के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी कई बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। बुरहान वानी की बरसी पर घाटी में माहौल खराब ना हो इस वजह से भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।