पाकिस्तान ने एलओसी पर मोर्टार से गोले छोडे , चार बच्चे घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान ने एलओसी पर मोर्टार से गोले छोडे , चार बच्चे घायल

NULL

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का एक और उल्लंघन करते हुए आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे गांवों को लक्ष्य कर मोर्टार से गोले छोड़े जिससे चार बच्चे घायल हो गये। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर भिम्बर गली सेक्टर और नियंत्रण रेखा से लगे बालकोट इलाके में बसौनी एवं संडोट गांव को लक्ष्य कर अंधाधुंध गोलियां चलाई और मोर्टार से गोले छोड़े।

भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। गोलीबारी में चार बच्चे घायल हो गये। घायल बच्चों की पहचान ताहिरा नसीब.17.,तारिक नसीब.5., राफिया.7। और साकिब.51 के रूप में की गयी है। इनमें ताहिरा की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।