पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीमापार से गोलीबारी शाम करीब 6.30 बजे शुरू हुई और रात 8 बजे समाप्त हुई।
प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की।


















