J&K: पाकिस्तान की ओर से राजौरी में फिर की गई गोलीबारी, एक जवान शहीद, अधिकारी समेत दो घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K: पाकिस्तान की ओर से राजौरी में फिर की गई गोलीबारी, एक जवान शहीद, अधिकारी समेत दो घायल

अधिकारियों ने कहा कि सुंदरबनी सेक्टर में हुई पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रारंभिक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अधिकारी सहित दो अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने कहा कि सुंदरबनी सेक्टर में हुई पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा,” पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। कुछ के घायल होने की सूचना है (हमारी तरफ से)।”
हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना के एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हुए जिनमें से एक जवान की बाद में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अधिकारी और अन्य घायल जवान का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के जवान भी हताहत हुए हैं लेकिन अभी विस्तृत विवरण का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।