पाकिस्तान ने राजौरी में फिर संघर्षविराम का किया उल्लंघन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान ने राजौरी में फिर संघर्षविराम का किया उल्लंघन

पाकिस्तान ने बुधवार को फिर से जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अकारण मोर्टार दागे जिसका भारत की तरफ

पाकिस्तान ने बुधवार को फिर से जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अकारण मोर्टार दागे जिसका भारत की तरफ से तत्काल जवाब दिया गया। 
अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में अपरान्ह करीब 3.45 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। 
पाकिस्तान ने सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से फायरिंग कर व मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। पाकिस्तान ने मंगलवार को कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलीबारी व गोलाबारी की थी। 
पाकिस्तान ने सोमवार को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। सेना के सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी व गोलाबारी में बढ़ोतरी पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के प्रयासों का हिस्सा हो सकती है। 
अगस्त के पहले दो हफ्तों में गिरावट के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन में बढ़ोतरी देखी गई है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इस साल जुलाई में सबसे ज्यादा संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।