PAK ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन , भारतीयों जवानों ने दिया मुहतोड़ जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PAK ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन , भारतीयों जवानों ने दिया मुहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी फौजियों ने

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी फौजियों ने नियंत्रण रेखा पर दो सेक्टरों में गोलाबारी की। 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में छोटे हथियारों से भी कुछ गोलियां चलाई हैं। 
अधिकारी ने बताया, ‘‘ आज रात करीब आठ बजे, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और केरनी सेक्टरों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर तथा मोर्टार दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।’’ 
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना उचित जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि मामले की अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।