पाक सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में किया संघर्ष विराम उल्लंघन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाक सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में किया संघर्ष विराम उल्लंघन

NULL

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है वह लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहा है और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी बलों ने आज नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा पर स्थित खारी करमारा क्षेत्र में सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की और यह करीब एक घंटे तक जारी रही।

उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का प्रभावी तरीके से जवाब दिया। अधिकारी ने कहा, ताजा संघर्षविराम उल्लंघन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  नियंत्रण रेखा पर तीन दिन तक गोलाबारी नहीं करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने आज फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

पिछले सप्ताह 27-29 नवंबर के बीच पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी जिले के कई सेक्टरों में गोलाबारी की थी। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।