PAK ने एक बार फिर पुंछ में जिले में LOC पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PAK ने एक बार फिर पुंछ में जिले में LOC पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के 2 इलाकों में पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के 2 इलाकों में पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने शनिवार को इलाकों में हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल कर जमकर गोलाबारी की। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने दी। 
उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 9.15 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और देगवार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी और गोलीबारी की। पाकिस्तान ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है।”
पाकिस्तान इस साल नियंत्रण रेखा पर बार-बार द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इस साल में अब तक हुए 2,730 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन में 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान की ओर से अकारण होने वाली इस गोलीबारी से दर्जनों घर और अन्य नागरिक सुविधाओं को नुकसान हुआ है। साथ ही कई मवेशी भी मारे गए हैं। 

सुशांत केस : कोर्ट के सामने पेश किए जाएंगे शोविक-मिरांडा, NCB करेगी हिरासत की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।