पाक सेना ने की नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी , एक जवान घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाक सेना ने की नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी , एक जवान घायल

NULL

पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जम्मू & कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी और गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान जख्मी हो गया।

एक अधिकारी ने आज बताया कि भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया। सेना के एक अधिकारी ने आज कहा, पाकिस्तानी सेना ने कल रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे और स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे।

पाकिस्तान सेना ने पुंछ के उप सेक्टर दिगवार और गुलपुर में गोलाबारी की। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कल राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के कलाल, लाम और जानगढ़ उपसेक्टरों में गोलीबारी की तथा गोले दागे।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की आड़ में भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया।

इससे पहले पांच दिसंबर को पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम को तोड़ था। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।