J&K : पाक की ओर गोलीबारी में 1 भारतीय जवान शहीद, जवाबी कार्यवाही में 2 पाक रेंजर ढेर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K : पाक की ओर गोलीबारी में 1 भारतीय जवान शहीद, जवाबी कार्यवाही में 2 पाक रेंजर ढेर

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने दोपहर में स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर अग्रिम चौकियों और

पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। तंगधार-केरन सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागे। पाकिस्तान की ओर से की जारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जबाव दिया और दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। इस हमले शहीद हुए 34 वर्षीय नाइक कृष्ण लाल घुघरिया गांव के निवासी थे। 
पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर तंगधार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करके गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने दोपहर में स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। 

उमर ने की कश्मीर को लेकर सोशल मीडिया पर फैले ‘फर्जी आदेशों’ के मामले में CBI जांच की मांग

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भी इसका जोरदार तरीके से जवाब दे रही है। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। सूत्रों ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। 
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से किसी भी तरह की घुसपैठ को नाकाम करने के लिए सेना पूरी तरह से मुश्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।