जम्मू-कश्मीर में AAP से भाजपा को कोई खतरा नहीं: रविंदर रैना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर में AAP से भाजपा को कोई खतरा नहीं: रविंदर रैना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने शनिवार को कहा कि केंद्र

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के राजनीतिक मानचित्र पर आम आदमी पार्टी (आप) के उभरने से भाजपा को कोई खतरा नहीं है। रैना ने यहां पार्टी मुख्यालय में कुछ डॉक्टरों सहित कई प्रमुख लोगों के स्वागत के लिए आयोजित एक समारोह में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास एक मजबूत जनाधार है और हम अपने मुख्यमंत्री के साथ अगली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।’’  
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है 
आप सदस्यों की बढ़ती संख्या के बारे में पूछे जाने पर रैना ने कहा, ‘‘भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके जम्मू कश्मीर में 18 लाख सदस्य हैं।’’ उन्होंने आगामी दिनों में पंचायत सदस्यों के आप में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हमारे पास दो सांसद और जिला विकास पार्षद (डीडीसी), प्रखंड विकास पार्षद (बीडीसी), नगर पार्षद, सरपंच और पंच के रूप में जनप्रतिनिधि हैं। भाजपा हर घर में मौजूद है।’’  
लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से खुश हैं  
भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने हाल में जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और लोगों में पार्टी के प्रति उत्साह देखा। रैना ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से खुश हैं और हम ‘‘अगला विधानसभा चुनाव जीतकर अपने मुख्यमंत्री के साथ जम्मू कश्मीर में नयी सरकार बनाने जा रहे हैं।’’ 
उन्होंने दावा किया कि पार्टी 50 से अधिक विधानसभा सीटों के अपने लक्ष्य को हासिल करेगी और किसी अन्य पार्टी से समर्थन लेने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले रैना ने पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता और पूर्व मंत्री प्रिया सेठी के साथ डॉक्टर सुमन अबरोल और सुभाष अबरोल सहित नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।