अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम उल्लंघन की कोई ताजा घटना नहीं : अधिकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम उल्लंघन की कोई ताजा घटना नहीं : अधिकारी

NULL

पाक की ओर से कल से संघर्षविराम उल्लंघन करने की कोई घटना सामने नहीं आने से आज नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शांति है।

गोलीबारी बंद होने से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग राहत महसूस कर रहे हैं। गोलीबारी होने पर उन्हें अपनी सुरक्षा की खातिर अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ता है। पिछले हफ्ते जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास और पुंछ एवं रजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में पांच सुरक्षाकर्मी सहित 12 लोग मारे गए थे जबकि 70 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘कल से अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा के पास कहीं से भी संघर्षविराम उल्लंघन की घटना सामने नहीं आई है।’’ उन्होंने बताया कि सीमा के पास हालात शांतिपूर्ण हैं लेकिन तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान की ओर से ताजा संघर्षविराम उल्लंघन गत 18 जनवरी को शुरू हुआ और कठुआ से लेकर पुंछ-राजौरी तक के 449 किलोमीटर के इलाके में कल सुबह पांच बजे तक जारी रहा।

सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़कर सरकार द्वारा बनाए गए राहत केंद्रों में जाना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में पैनी नजर रख रहे हैं और मुस्तैदी से गश्त कर रहे हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।