लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग फिर से हुआ शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग फिर से हुआ शुरू

NULL

हिमपात और भूस्खलन के बाद बंद हुए लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग को खोल दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि कश्मीर घाटी में पिछले 36 घंटों के दौरान हुए हिमपात, बारिश और भूस्खलन के कारण कश्मीर के दक्षिणी हिस्से में स्थित शोपियां जिले को पुंछ से जोड़ने वाले 86 किलोमीटर लंबा मुगल रोड अभी भी बंद है। प्रशासन ने मार्ग से बर्फ को हटाने का काम शरू कर दिया है।

हिमस्खलन के बाद बंद हुआ लद्दाख को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद है। आज सुबह भी सोनमार्ग, जोजिला और मीनमार्ग में ताजा हिमपात हुआ है। यहां भी मशीनी उपकरणों की मदद से बर्फ हटाने का काम जारी है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।