मुर्मू जम्मू कश्मीर, माथुर लद्दाख के उपराज्यपाल नियुक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुर्मू जम्मू कश्मीर, माथुर लद्दाख के उपराज्यपाल नियुक्त

आईएएस अधिकारियों गिरीश चंद्र मुर्मू और आर के माथुर को क्रमश: जम्मू कश्मीर और लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त

आईएएस अधिकारियों गिरीश चंद्र मुर्मू और आर के माथुर को क्रमश: जम्मू कश्मीर और लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई। 
मुर्मू जहां गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत हैं, वहीं माथुर 1977 बैच के अधिकारी हैं और वह रक्षा सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हैं। 
दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएंगे। मोदी सरकार ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे। 
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जम्मू कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। 
जम्मू कश्मीर के पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।