घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे गिरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे गिरा

NULL

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में कल सबसे सर्दी भरी रात रही । वही , कश्मीर घाटी के कई इलाकों में कल बेहद ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया। इस बार की सर्दी में घाटी में पहली बार तापमान इतने निचले स्तर पर पहुंचा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के आस-पास के सभी इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे था। इसमें लद्दाख भी शामिल है।

श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री कम था।

अधिकारी ने बताया कि यह शहर में दर्ज किया अब तक का सबसे कम रात्रि तापमान है। लद्दाख के लेह क्षेत्र को राज्य के सबसे ठंडे स्थान के तौर पर दर्ज किया गया जहां पिछली रात तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी ने बताया कि लेह में भी कल की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।  अधिकारी ने बताया कि काजीगुंद, कोकेरनाग, पहलगाम और कुपवाड़ में भी कल रात बहुत ज्यादा ठंड थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।