श्रीनगर में पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस कम , बीते एक दशक में सबसे ठंडी रात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीनगर में पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस कम , बीते एक दशक में सबसे ठंडी रात

NULL

जम्मू & कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तापमान लगातार गिर रहा है और शहर वासियों को नवंबर माह की बीते एक दशक में सबसे ठंडी रात का अनुभव हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था।

उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में नवंबर में दर्ज किया गया यह राज्य का सबसे कम तापमान था। पिछले पांच दिनों से यहां लगातार तापमान में गिरावट जारी है। अधिकारी ने बताया कि 28 नवंबर 2007 को शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो इस माह का सबसे कम तापमान था।

उन्होंने बताया कि लद्दाख सहित कश्मीर क्षेत्र में शीतलहर के चलते पिछले चार दिनों से तापमान लगातार शून्य से नीचे रहा है। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6 डिग्री नीचे रहा। वहीं पहलगाम में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम घाटी में दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंद और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे लगातार 2.2 डिग्री सेल्सियस और 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करगिल में तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने आज मौसम शुष्क रहने के पूर्वानुमान के साथ ही कल से दो दिन तक राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 20 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।