जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पारे में गिरावट जारी, अगले 5-6 दिनों में तापमान में और गिरावट होने के आसार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पारे में गिरावट जारी, अगले 5-6 दिनों में तापमान में और गिरावट होने के आसार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पारे में गिरावट जारी है। मौसम कार्यालय ने अगले पांच से छह दिनों में

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पारे में गिरावट जारी है। मौसम कार्यालय ने अगले पांच से छह दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की आशंका जताई है। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में मौसम शुष्क रहेगा और रात में आसमान साफ रहेगा। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में शीतलहर के बीच द्रास में तापमान शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी और लद्दाख में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया, जबकि जम्मू संभाग में रात के तापमान में भी कमी आई। 
श्रीनगर में शून्य से 3.2, पहलगाम में शून्य से 5.3 और गुलमर्ग में शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में शून्य से 10.7, कारगिल में शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ। जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 3.1, कटरा में 6.5, बटोत में 0.1, बनिहाल में शून्य से 2.2 और भदरवाह में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कठोर सर्दियों की 40 दिनों की लंबी अवधि ‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर से शुरू होगी और 31 जनवरी को समाप्त होगी। 

राहुल के बयान का राउत ने किया समर्थन, कहा- सरकार के खिलाफ बोलने वाले हो जाते हैं देशद्रोही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।