महबूबा मुफ्ती ने की प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग, कहा-भारत महज एक कागजी लोकतंत्र है.... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महबूबा मुफ्ती ने की प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग, कहा-भारत महज एक कागजी लोकतंत्र है….

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया। इसके बाद मंगलवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने की आलोचना की।  उन्होंने कहा कि भारत महज़ एक कागज़ी लोकतंत्र है और यह ‘बनाना रिपब्लिक’ (तानाशाही व्यवस्था) बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
 महबूबा मुफ्ती ने की मांग-प्रियंका गांधी को रिहा किया जाए
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि वाद्रा को रिहा किया जाए। महबूबा ने कहा, “ भारत सरकार के पास पहले ही कांग्रेस को फटकारने और व्यवहार्य विपक्ष की कमी पर मातम करने के लिए आज्ञाकारी मीडिया है, लेकिन व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करता है कि अवैध गिरफ्तारियों के जरिए वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करें। हम महज़ एक कागज़ी लोकतंत्र हैं और बनाना रिपब्लिक (तानाशाही व्यवस्था) बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।’’
लखीमपुर खीरी में हिंसा में 9 लोगों की हुई मौत
वाद्रा को सोमवार को सीतापुर में लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिया गया था, जहां रविवार को हुई हिंसा में 9 लोग मारे गए थे। मृतकों में चार किसान थे, जिन्हें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए जा रहे कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों ने कुचल दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।