मनमोहन सिंह करेंगे कांग्रेसी समूह का नेतृत्व - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मनमोहन सिंह करेंगे कांग्रेसी समूह का नेतृत्व

NULL

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कल जम्मू & कश्मीर की राजधानी श्रीनगर जायेगा। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जी ए मीर ने आज कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात पर बैठकें करेगा।

कश्मीर पर कांग्रेस का नीति नियोजन समूह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता के लिये कश्मीर के दौरे पर है। यह समूह कारोबारी संगठनों और नागरिक समाज के साथ भी बैठक करेगा।
उन्होंने कहा, समूह ने 10-11 सितंबर को जम्मू में अपने दौरे का पहला चरण पूरा किया था। अब नये दौर की वार्ता के लिये यह समूह श्रीनगर का दौरा करेगा।

सिंह के अलावा इस समूह में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम, राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव अंबिका सोनी भी हैं। मीर ने कहा कि यह दल दूसरे राजनीतिक संगठनों के लोगों से भी मिलेगा।

इस समूह का गठन इस साल अप्रैल में किया गया था। पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक समूह के बाद में लद्दाख का दौरा करने की भी योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।