हैदरपोरा एनकाउंटर मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिए आदेश

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने यहां हैदरपोरा मुठभेड़ मामले की बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, जिसमें पुलिस

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने यहां हैदरपोरा मुठभेड़ मामले की बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, जिसमें पुलिस ने दो आतंकवादियों और उनके दो साथियों के मारे जाने का दावा किया है। 
 समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट सौंपी जाएगी तो सरकार उचित कार्रवाई करेगी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘हैदरपोरा मुठभेड़ मामले में एडीएम पद के अधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जैसे ही समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट सौंपी जाएगी तो सरकार उचित कार्रवाई करेगी। जम्मू कश्मीर प्रशासन निर्दोष नागरिकों की जान की रक्षा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है और वह सुनिश्चित करेगा कि कोई अन्याय न हो।’’

मुठभेड़ में चार लोग मारे गए 
सोमवार को मुठभेड़ में मारे गए चार लोगों में से तीन के परिवार के सदस्यों द्वारा प्रदर्शनों के बीच मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। मोहम्मद अल्ताफ भट (मकान मालिक), मुदासिर गुल (किरायेदार) और आमिर मागरे (गुल के साथ काम करने वाला लड़का) के परिवार के सदस्य अपने परिजन के ‘‘मारे जाने’’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मृतकों के शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंपे जाएं। मुठभेड़ में मारे गए सभी चार लोगों के शवों को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में दफनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।