उपराज्यपाल ने किया जम्मू कश्मीर में अत्यधिक निगरानी बरतने का आह्वान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उपराज्यपाल ने किया जम्मू कश्मीर में अत्यधिक निगरानी बरतने का आह्वान

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सोमवार को आह्वान किया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सोमवार को आह्वान किया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रशासित प्रदेश के सभी मोर्चों पर अत्यधिक निगरानी बरती जानी चाहिए। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुर्मू ने राजभवन में अपनी अध्यक्षता में हुई बैठक में जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह को इस संबंध में निर्देश दिए। 
उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुर्मू ने जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना की और सलाह दी कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मोर्चों पर अत्यधिक निगरानी बरती जानी चाहिए। 
सिंह ने उपराज्यपाल को मौजूदा आंतरिक सुरक्षा स्थिति और कानून व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। मुर्मू ने सुरक्षा वाले सभी परिसरों की नियमित सुरक्षा समीक्षा पर जोर दिया और राजनीतिक लोगों तथा उनके परिवारों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।