उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के किए खास इंतजाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के किए खास इंतजाम

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शक्रुवार को कहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शक्रुवार  को कहा है कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में दाखिल होने को लेकर उनकी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गया है।  प्रशासन इसे सुचारु रूप से संचालित करेगा। बता दें कि राहुल की यह यात्रा  जम्मू कश्मीर में खत्म होगी। 
सिन्हा ने अपने संबोधन में क्या बोला?
सिन्हा जेवन, श्रीनगर में पीएम पैकेज कर्मचारी के तहत कश्मीर घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडितों के लिए 936 फ्लैट ट्रांजिट आवास वाले 39 ब्लॉकों की आधारशिला रखने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।
कौन –कौन सी विकास योजना पर हो रहा है कार्य जानें ?
प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत घाटी में कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए आर एंड बी विभाग द्वारा 113 कनाल भूमि पर आवास कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 39 ब्लॉक होंगे, जिनमें 936 फ्लैट बनाये जाएंगे।
कश्मीरी पंडितों को बसाने काम शुरू
उपराज्यपाल ने कहा कि गांधी की भारत जोड़ यात्रा को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यात्रा के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कश्मीरी पंडितों के लिए घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी, अब हर जगह काम शुरू हो गया है और कुछ पूरा भी हो गया है।अन्य निर्माणाधीन हैं जो इस साल दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को भी पदोन्नत किया गया है और जो अराजपत्रित थे उन्हें लोक सेवा आयोग को भेजे गए राजपत्रित पदों पर 10 दिनों के भीतर नियुक्त किये जाने की उम्मीद है। सिन्हा ने कहा, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से अधिकारियों ने पर्याप्त व्यवस्था की है और अन्य उपाय भी किए गए हैं। मुझे लगता है कि उनकी सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।