लेह में माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज , लेह अब भी बना हुआ है सबसे ठंडा स्थान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लेह में माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज , लेह अब भी बना हुआ है सबसे ठंडा स्थान

NULL

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को शीत लहर का कहर जारी है। जिसके कारण जम्मू & कश्मीर में लेह अब भी सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है हालांकि कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के ज्यादातर स्थानों पर पारा बढ़ने के साथ ही ठंडा से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि लेह में माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो बीती रात के माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री अधिक है।

उन्होंने बताया कि पास के ही कारगिल शहर में रात के तापमान में थोड़ सी कमी देखी गई। कारगिल के साथ ही कश्मीर मंडल के अन्य स्थान में दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में भी रात में तापमान में कमी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि कोकेरनाग में कल के 0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो पिछली रात के माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस से थोड़ ज्यादा है।

उत्तर कश्मीर के मशहूर स्कीइंग स्थल गुलमर्ग में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि मशहूर स्वास्थ्य रिजॉर्ट पहलगाम में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कश्मीर और लद्दाख में मुख्यत: शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।