कश्मीर घाटी : हिमपात के कारण साधना, फिरकियान दर्रा बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर घाटी : हिमपात के कारण साधना, फिरकियान दर्रा बंद

NULL

जम्मू & कश्मीर में बीती रात छाए बादलों से बुधवार को न्यूनतम तापमान में काफी सुधार हुआ। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार से राज्य में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिमी विक्षोभ राज्य में दस्तक दे रहा है। इसके शुक्रवार और शनिवार को सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान बारिश व बर्फबारी हो सकती है।’  उन्होंने कहा कि रातभर छाए बादलों के बाद बुधवार को पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ।

आपको बता दे कि जम्मू & कश्मीर में आज सुबह ताजा हिमपात के कारण साधना टॉप, जी-गली एवं फिरकियान दर्रा को बंद कर दिया गया जिससे दूर दराज के गांवों का जिला तथा तहसील मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से तीन ओर से घिरे सीमावर्ती शहर गुरेज को जोड़ने वाला राजदान दर्रा बर्फ जमा होने तथा फिसलन के कारण पिछले सप्ताह से बंद है।

कुपवाड़ से पुलिस नियंत्रण कक्ष(पीसीआर) अधिकारी ने  बताया कि आज सुबह उत्तर कश्मीर के ऊपरी भागों में हिमपात हुआ जिससे कुपवाड़ को विभिन्न इलाकों से जोड़ने वाली सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि साधना टॉप, जी-गली तथा फिरकियान में ताजा हिमपात से तीन से चार इंच बर्फ जम गया। सड़क पर फिसलन के कारण करन, कर्नाह, माचिल, तंगधार तथा अन्य दूर दराज के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर एहतियात के तौर पर यातायात रोक दी गयी।

मौसम विभाग ने कल शाम 24 घंटे के लिए जारी सूचना में फिरकियान, जी-गली, कुपवाड़-चौकिबल तथा तंगधार में मध्यम स्तर का हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज हुआ जबकि पहलगाम में 1.4 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।  लद्दाख क्षेत्र का कारगिल कस्बा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री कम दर्ज हुआ। लेह में तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू शहर में तापमान 13.1 डिग्री, कटरा में 12 डिग्री, बटोटे में 9.5 डिग्री, बनिहाल में 6.2 डिग्री, भदरवाह में 5.9 डिग्री और उधमपुर में तापमान 10.8 डिग्री दर्ज हुआ।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।