घाटी में टूटा 20 वर्षो का रिकॉर्ड, बीते कुछ महीनों में 80 लाख टूरिस्ट ने किया कश्मीर दौरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घाटी में टूटा 20 वर्षो का रिकॉर्ड, बीते कुछ महीनों में 80 लाख टूरिस्ट ने किया कश्मीर दौरा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह कश्मीर के इतिहास में पर्यटन के मोर्चे पर एक

आतंकवादी मंसूबो से परे घाटी में खुशहाली की लहर जारी है। कश्मीर में 20 सालों के रिकॉर्ड को धवस्त करते हुए बीते कुछ महीनों में 80 लाख पर्यटकों ने घाटी का दौरा किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह कश्मीर के इतिहास में पर्यटन के मोर्चे पर एक सुनहरा दौर है।
उपराज्यपाल ने शनिवार को बताया पिछले कुछ महीनों में 80 लाख पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया है, जो पिछले 10 से 20 वर्षो की तुलना में एक रिकॉर्ड संख्या है। उन्होंने कहा, “उड़ान संचालन ने भी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज, सभी होटल पहले से बुक हैं और भारत के अन्य राज्यों के लोगों को श्रीनगर के लिए हवाई टिकट प्राप्त करने में मुश्किल हो रही है।”
1649496233 tulip
उन्होंने कहा कि डल झील में प्रतिदिन औसतन 3,500 शिकारा कतार में हैं, उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि झील की सफाई तेजी में की जाए। उपराज्यपाल सिन्हा ने शुक्रवार शाम श्रीनगर में बादामीबाग छावनी की विरासत स्थल ‘चिनार धरोहर’ का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।