कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कारगिल में पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे लुढ़का - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कारगिल में पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे लुढ़का

NULL

श्रीनगर : कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को हिमांक बिंदू से कई डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग ने रविवार तक सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया है। जम्मू एवं कश्मीर में कारगिल सर्वाधिक ठंडा रहा। यहां पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया। इसके बाद लेह में तापमान शून्य से 13.8 डिग्री नीचे रहा। 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्लई कलां’ 20 जनवरी को समाप्त हो रही है।

श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.1 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 8.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में तापमान 6.9 डिग्री, कटरा में 7.8 डिग्री, बटोटे में 3.4 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.1 डिग्री नीचे, भदरवाह में 0.9 डिग्री और उधमपुर में 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।

 

4X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।