J&K : राजौरी में पाकिस्तान सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सैनिकों ने दिया मुहतोड़ जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K : राजौरी में पाकिस्तान सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सैनिकों ने दिया मुहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को पाकिस्तान सैनिकों की गोलीबारी में घायल हुआ सेना

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को पाकिस्तान सैनिकों की गोलीबारी में घायल हुआ सेना का एक जवान शहीद हो गया। 
पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिसमें यह जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी सेक्टर में बिना उकसावे की संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। 
सूत्रों ने कहा, ‘‘सीमा पार से की गयी गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जो बाद में शहीद हो गया। भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + twenty =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।