यातायात के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से खोला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यातायात के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से खोला

NULL

कश्मीर घाटी को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए आज सुबह एक बार फिर खोल दिया गया। यह राजमार्ग भारी बर्फबारी और बारिश के कारण बाधित हो गया था। कल शाम यहां पर यातायात बंद कर दिया गया था।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग को साफ कर लिया गया और आज सुबह श्रीनगर से जम्मू जाने वाले वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गयी।

प्रवक्ता ने बताया कि मौसम में सुधार के बाद कर्मचारियों और मशीनों को काम पर लगाया गया। बनिहाल एवं रामबन के बीच भूस्खलन के कारण फैले मलबे को साफ किया गया और राजमार्ग को फिर से खोल दिया गया।

उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर आज जम्मू से श्रीनगर जाने वाले किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

16 फरवरी को भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण चार दिनों के लिए यहां एकतरफा यातायात बंद कर दिया गया था। राजमार्ग पर श्रीनगर और जम्मू से वैकल्पिक तरीके से यातायात हो रहा है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।