भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

NULL

जम्मू & कश्मीर में रामबन जिले के नजदीक भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है जिस वजह से अमरनाथ यात्रियों के एक जत्थे को रोक दिया गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पानथियाल के पास भारी बारिश की वजह से भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है जिस वजह से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही स्थगित कर दी गयी है।

वही पुलिस सूत्रों ने ये भी बताया कि पहलगाम के रास्ते आगे जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था पहले ही भूस्खलन वाले क्षेत्र से गुजर चुका था वहीं बालताल मार्ग से होकर आगे जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से आगे नहीं बढ़ पाया और भारी बारिश की वजह से मार्ग से अब तक मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि वाहनों को नगरोटा,उधमपुर,कुद,बटोटे के पास रोका गया है और सड़क पर मलबा हटाने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।