भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

NULL

भूस्खलन के कारण 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार दूसरे दिन आज यातायात सेवा निलंबित रही। अधिकारियों ने इस बात को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिये हैं कि 12 महीनों कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाली यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से कब खुलेगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के कारण बंद भीतरी सड़कों को साफ करने और उधमपुर के निकट क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के प्रयास किये जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग) संजय भगत ने बताया कि भूस्खलन के कारण पुल पर दरारें पड़ गई थीं। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से कब बहाल होगी, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

एसएसपी ने बताया कि आज सुबह फिर से भूस्खलन के कारण रामबन के रामसू इलाके में राजमार्ग को क्षति पहुंची है। पुल को पहुंची क्षति के बारे में उन्होंने कहा कि उसे साफ किया जा रहा है ताकि विशेषज्ञ उसे हुए नुकसान का आकलन कर सकें। एसएसपी ने बताया कि सभी फंसे हुए वाहन वापस लौट गए हैं और सड़क खुलने का इंतजार कर रहे वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।