जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में हिमस्खलन की चेतावनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में हिमस्खलन की चेतावनी

NULL

हिमस्खलन को लेकर कई राज्यों को चेतावनी जारी की है आपको बता दे कि चंडीगढ़ स्थित हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सीएएसई) ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए आज लगातार दूसरे दिन हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

सीएएसई ने कहा कि आज शाम पांच बजे से अगले 24 घंटे के लिए यह चेतावनी प्रभावी रहेगी।  एजेंसी द्वारा जारी परामर्श के अनुसार जम्मू और कश्मीर के बारामुला जिले के हिमस्खन की आशंका वाले स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा ज्यादा है जबकि राज्य के कुपवाड़ा और बांदीपुरा जिलों में कुछ कम खतरा है।

राज्य के अनंतनाग, रामबन, गंदेरबल, करगिल और लेह जिलों के लिए भी कुछ कम खतरे की चेतावनी जारी की गई है।  हिमाचल में लाहौल और स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर जिलों में कम खतरे की चेतावनी दी गई है।

जबकि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल के लिए भी कम खतरे की चेतावनी जारी की गई है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।