जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की पत्नी उषा वोहरा ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के एक मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल शाम यहां पुलिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर पुलिस वुमन सेफ्टी एप की शुरुआत की और दायित्व निभाते समय जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की पत्नियों तथा उपलब्धियों के लिए महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
उषा वोहरा ने जोर देकर कहा कि इस बात की आवश्यकता है कि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
उन्होंने रेखांकित किया कि लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है जिससे महिलाओं को सम्मान मिले और हर क्षेत्र में उनके साथ उचित व्यवहार हो।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।