जम्मू-कश्मीर : खाई में गिरी सुरक्षा बलों को ले जा रही बस, ITBP का एक जवान शहीद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर : खाई में गिरी सुरक्षा बलों को ले जा रही बस, ITBP का एक जवान शहीद

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को सुरक्षा बलों को ले जा रहे एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से कईं जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को श्रीनगर से जम्मू ले जा रही एक निजी बस सुबह लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर फिसलन की वजह से शैतान नाले के समीप 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें कईं जवान घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक बस में 35 करीब जवान सवार थे। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। इस हादसे में कम से कम छह जवान घायल हो गए है जिन्हें पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

jammmmmm

डीसी रामबन ने बताया की घायल और 1 मृतकों के साथ 34 व्यक्तियों को बचाया गया है। और हेलीकॉप्टर के माध्यम से गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को निकाल रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि घायल 34 लोगों को बस के मलबे से निकालकर रामबन स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।