जम्मू कश्मीर : PAK ने राजौरी में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का सोमवार को उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का सोमवार को उल्लंघन किया। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों में संघर्षविराम की यह दूसरी घटना है।
 प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार एवं गोलियों के जरिए सुंदरबनी सेक्टर में अग्रिम चौकियों एवं गांवों को आज तड़के निशाना बनाया जिससे भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

RTI कानून में संशोधन सूचना आयोगों की स्वतंत्रता खत्म करेगा : CM केजरीवाल

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आखिरी खबर आने तक, रुक रुक कर गोलीबारी एवं गोलाबारी जारी थी लेकिन भारत की ओर कोई भी हताहत नहीं हुआ है। 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शनिवार को, राज्य के विभिन्न हिस्सों की यात्रा के दौरान पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर को निशाना बनाया था जिसमें बलनोई गांव के एक आम नागरिक को गोली लग गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।