Jammu & Kashmir: रामबन में भूस्खलन का दौर जारी, आपदा से बच्चे की मौत, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी
Girl in a jacket

रामबन में भूस्खलन का दौर जारी, आपदा से बच्चे की मौत, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी

Jammu & Kashmir

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है, जबकि झेलम नदी अपने सामान्य निशान से ऊपर बह रही है।

Highlights

  • जम्मू-कश्मीर में आफत की बारिश-बर्फबारी
  • रामबन में भूस्खलन से बच्चे की मौत
  • कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी

आपदा से बच्चे की मौत

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रामबन के पास भूस्खलन से जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद गया। वहीं भूस्खलन से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। किश्तवाड़ के कचोन गांव में भूस्खलन से प्राइमरी स्कूल सहित छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए। डोडा, किश्तवाड़ और कुपवाड़ा जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं, उधमपुर जिले के डुडु-बसंतगढ़, कुलवंता और पंचारी क्षेत्रों में आज स्कूल बंद रहेंगे।

jk3 7

भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त कई घर

कश्मीर के सोनमर्ग जिले में हिमस्खलन की सूचना है। कश्मीर के गुरेज, माच्छिल, राजदान टॉप सहित कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। जम्मू, श्रीनगर, उधमपुर, सांबा, राजोरी सहित कई इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मंडी इलाके के बेदार गांव में भूस्खलन के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

jk5 1

बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है, जबकि झेलम नदी अपने सामान्य निशान से ऊपर बह रही है। रविवार रात और सोमवार सुबह कश्मीर घाटी में कई जगहों पर अचानक बाढ़ आ गई है। हंदवाड़ा और कुपवाड़ा जिलों सहित उत्तरी कश्मीर में कई आवासीय घर और सड़कें जलमग्न हो गए हैं। कुपवाड़ा जिले में प्रशासन ने भी क्षेत्र में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की।
इस बीच उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में गुरेज घाटी में बर्फबारी हुई। इसके बाद अधिकारियों ने बांदीपोरा जिले में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की।

jk2 9

जम्मू में तापमान 24 तक पहुंचा

पिछले तीन दिनों से जम्मू कश्मीर में जमकर बारिश हुई है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां बारिश नहीं हुई। लगातार बारिश और बर्फबारी से तापमान लुढ़क गया है। जहां तक कि जम्मू में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से लुढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार को तापमान 33 था और सोमवार को यह 24 तक पहुंच गया। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.3 रहा। ।

jk4 3

घाटी में मंगलवार को स्कूल रहेंगे बंद

कश्मीर घाटी में भारी बारिश के चलते मंगलवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। सभी डीसी समेत अन्य अधिकारी सतर्क हैं। फिलहाल, कोई भी जल निकाय चेतावनी स्तर तक नहीं पहुंचा है। सोपोर-कुपवाड़ा मुख्य सड़क संपर्क बाधित है। उन्होंने लोगों को जल निकायों के पास न जाने का आग्रह किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।