जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का टि्वटर हैंडल हैक : राजभवन प्रवक्ता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का टि्वटर हैंडल हैक : राजभवन प्रवक्ता

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के टि्वटर हैंडल को कुछ शरारती तत्वों ने हैक कर लिया जिसके

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के टि्वटर हैंडल को कुछ शरारती तत्वों ने हैक कर लिया जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

राज भवन के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, ‘‘आज ऐसा देखा गया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का टि्वटर हैंडल कुछ शरारती तत्वों ने हैक कर लिया और उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के टि्वटर हैंडल का फॉलोअर दिखाया गया।’’

EC ने आजम खान पर दूसरी बार लगाया बैन, 48 घंटे के लिए प्रचार पर रोक

उन्होंने बताया कि जब यह देखा गया तो अकाउंट में आवश्यक सुधार किए गए और इमरान खान के टि्वटर हैंडल को अन-फॉलो कर दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने और शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए इस मामले की शिकायत जम्मू कश्मीर पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।