Jammu-Kashmir: श्रीनगर के लिए उड़ानें बहाल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Jammu-Kashmir: श्रीनगर के लिए उड़ानें बहाल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भारत-पाक तनाव के बाद कश्मीर में फिर से रौनक

भारत-पाक तनाव के बाद श्रीनगर के लिए उड़ानें बहाल होने से कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोगों से कश्मीर आने का आग्रह किया और कहा कि श्रीनगर के लिए सभी शेड्यू उड़ानें 15 मई से शुरू हो गई हैं। इससे अर्थव्यवस्था और व्यापार में सुधार की उम्मीद है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सीजफायर की घोषणा कर दी है। जिससे कश्मीर घाटी में एक बार फिर रौनक बढ़ गई है। बता दें कि भारत पाक के बीच बढ़े तनाव से सुरक्षा कारणों से श्रीनगर हवाई अड्डे सहित हवाई अड्डों को बंद कर दिया था। अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने घोषणा करते हुए बताया कि श्रीनगर के लिए सभी उड़ान की सुविधा बहाल कर दी गई है। साथ ही मंत्री राम मोहन नायडू ने भारत के लोगों से कश्मीर घाटी में आने और घूमने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि आज 15 मई से सभी शेड्यू उड़ानों के लिए खोल दिए हैं। अब दिल्ली, मुंबई से श्रीनगर के लिए फ्लाईट्स का संचालन हो गया है।

मंत्री राम नायडू ने बताया कि एयरपोर्ट के बंद होने की वजह से पर्यटन, अर्थव्यवस्था और व्यापार में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब श्रीनगर के लिए सभी उड़ान कनेक्शन बहाल कर दिए गए हैं। हमें कश्मीर की अर्थव्यवस्था के साथ खड़ा होना चाहिए, कश्मीर सुरक्षित है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोगों से श्रीनगर आने की अपील भी की है।

IAEA की निगरानी में होने चाहिए PAK के परमाणु हथियार: राजनाथ सिंह

मंत्री राम नायडू ने बताया कि पाकिस्तान में आतंकवादियों पर सटीक हमले गर्व की बात है। बता दें कि मंत्री राम नायडू ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर स्थिति का जायजा लिया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सशस्त्र बलों को सलाम भी किया। साथ ही श्रीनगर में अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यक्तिगत रूप से अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।