Jammu & Kashmir: भूस्खलन के कारण रामबन में रोका गया अमरनाथ यात्रियों का काफिला, यात्रा फिर से शुरु - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Jammu & Kashmir: भूस्खलन के कारण रामबन में रोका गया अमरनाथ यात्रियों का काफिला, यात्रा फिर से शुरु

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण रामबन के कैबड्रकोट बेस कैंप में रुकी हुई अमरनाथ यात्रा

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण रामबन के कैबड्रकोट बेस कैंप में रुकी हुई अमरनाथ यात्रा चंद्रकोट बेस कैंप से फिर से शुरू हो गई है।  जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रविवार सुबह करीब नौ बजे बहाल कर दिया गया। इससे पहले आज रामबन इलाके में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था।
भक्तों के अदंर अमरनाथ मंदिर के दर्शन करने को लेकर उत्साह
अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए पंथा चौक आधार शिविर से रवाना हुआ। रामबन के चंद्रकोट बेस कैंप पर रोकी गई यात्रा फिर से शुरू हो गई है। बालटाल और पहलगाम मार्गों से पवित्र स्थल तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों ने ‘बम बम भोले’ के नारे भी लगाए। 
पुलिस महानिदेशक ने यात्रा का लिया जायजा
इससे पहले, जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और जम्मू के मंडलायुक्त ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह और बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार और डीआइजी राजौरी पुंछ रेंज हसीब मुगल के साथ पुलिस और नागरिक प्रशासन के साथ एक सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई और सुरक्षा  का जायजा लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।