जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी , लोगों से एहतियात बरतने को कहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी , लोगों से एहतियात बरतने को कहा

NULL

जम्मू & कश्मीर के अधिकारियों ने राज्य में ऊंचाई पर स्थित विभिन्न स्थानों पर हिमस्खलन चेतावनी जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने को कहा है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान( एसएएसई) से प्राप्त सूचना के अनुसार, ऊंचाई वाले विभिन्न स्थानों पर कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है।’’

उन्होंने कहा कि चेतावनी अगले24 घंटों के लिए बारामुला, गुलमर्ग, फुरकियान- जेड गली, कुपवाड़ा, चौकीबल- तंगधार, कुलगाम, बडगाम, बांदीपोरा, गंदेरबल, कश्मीर के गुरेज के अलावा श्रीनगर- जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जारी की गयी है।

प्रवक्ता ने कहा, चेतावनी लद्दाख क्षेत्र के करगिल और लेह, जम्मू क्षेत्र के पुंछ, राजौरी, रिआसी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ा और उधमपुर के लिए भी जारी की गयी है।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।