जम्मू एवं कश्मीर : अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में होगा सुधार - मौसम विभाग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू एवं कश्मीर : अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में होगा सुधार – मौसम विभाग

NULL

जम्मू एवं कश्मीर में बदली छाई रहने की वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में और सुधार होगा।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम का तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग का तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कारगिल का शनिवार को तापमान शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की वजह से यहां राज्य में सर्वाधिक ठंड रही जबकि लेह का तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, कटरा का 9.4 डिग्री, बटोटे का 4 डिग्री, बनिहाल का 2 डिग्री, भदरवाह का 2.5 डिग्री और उधमपुर का 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।