जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘‘हर घर तिरंगा’ रैली की शुरुआत की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘‘हर घर तिरंगा’ रैली की शुरुआत की

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर की डल झील में ‘‘हर घर तिरंगा’ रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर की डल झील में ‘‘हर घर तिरंगा’ रैली की शुरुआत की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘तिरंगा उत्सव’ के तहत सैकड़ों की संख्या में प्रसिद्ध डल झील में शामिल हुए। शिकारों पर तिरंगे लगे हुए थे।
अधिकारीयों ने आगे बताया कि रैली की शुरुआत पुलिस पाइप बैंड द्वारा राष्ट्रगान बजाने के साथ हुई। प्रवक्ता के मुताबिक ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर तिरंगा अभियान’ में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा, ‘‘तिरंगा उत्सव देश के आदर्शों और आकांक्षाओं का जश्न है।’’ उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में शामिल होने और 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
तो वही इसके उलट जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने एसपीओ गुलाम कादिर पर नजदीक से गोलीबारी की। पुलिस ने आगे कहा कि उसे घायल हालत में बिजबेहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। वह थाना बिजबेहरा शहर में तैनात था। इस इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।